iPhone Price Drop : आईफोन 15 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने एप्पल फोन की कीमत हुई कम

iPhone Price Drop : आईफोन 15 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने एप्पल फोन की कीमत हुई कम

[ad_1]

iPhone Price Drop : एप्पल ने ऑफिशियली अपनी आईफोन 15 सीरीज लॉन्च कर दी है. जिसके प्री-ऑर्डर 15 सितंबर से शुरू होंगे. ऐसे में एप्पल के कुछ पुराने आईफोन की प्राइस कम हुई है और कुछ आईफोन डिस्कंटीन्यू हो गए हैं.

एप्पल की नई कीमत यूजर्स को इन्हें खरीदने में काफी सुविधा देगी. आपको बता दें पुराने आईफोन की ये कीमत एप्पल वेबसाइट, स्टोर पर लागू होती हैं. वहीं ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इन फोन्स की कीमत में मामूली अंतर हो सकता है. आइए जानते हैं आईफोन के पुराने मॉडल्स की नई कीमत.













मॉडलवेरिएंटपुरानी कीमतनई कीमत
आईफोन 14128 GBRs 79,900 Rs 69,900
आईफोन 14256 GBRs 89,900Rs 79,900 
आईफोन 14512 GBRs 109,900Rs 99,900
आईफोन 14 प्लस128 GBRs 99,900Rs 89,900
आईफोन 14 प्लस256 GBRs 89,900Rs 79,900
आईफोन 14 प्लस512 GBRs 119,900Rs 109,000
आईफोन 13128 GBRs 69,900Rs 59,900
आईफोन 13256 GBRs 79,900Rs 69,900
आईफोन 13512 GBRs 99,900Rs 89,900

iPhone 15 लॉन्च के बाद बंद किए गए iPhone

Apple ने iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max और पिछली पीढ़ी के नॉन-प्रो/प्रो मॉडल को बंद कर दिया है. हालांकि ये आईफोन एप्पल की साइट पर लिस्ट नहीं है, लेकिन अमेज़ॅन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा और अन्य जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अभी भी ये आईफोन मौजूदा इन्वेंट्री से बिक्री तक के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. वहीं अगर आप पुराने मॉडल का आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको निश्चिंत रहना चाहिए, क्योंकि एप्पल डिस्कंटीन्यू करने के बाद भी आईफोन के सॉफ्टवेयर अपडेट देती रहती है.

iPhone 15 लाइन-अप की कीमत और खासियत

 iPhone 15 के 128GB वेरिएंट को कंपनी ने 799 डॉलर में लॉन्च किया है. इसी तरह 15 Plus को 899 डॉलर, 15 Pro को 999 डॉलर और 15 Pro Max के 256GB वेरिएंट को 1,199 डॉलर में लॉन्च किया है. भारतीय रुपयों में देखें तो ये क्रमश: 66,204 रुपये, 74,490 रुपये, 82,775 रुपये और 99,348 रुपये होता है. ध्यान दें, ये कीमत US मार्केट की है. भारतीय कीमत अभी रिवील नहीं हुई है. हालांकि टिपस्टर अभिषेक यादव ने सभी मॉडल्स की कीमत शेयर की है. टिपस्टर के मुताबिक, भारत में iPhone 15 सीरीज की कीमत क्रमश: 79,900 रुपये, 89,900 रुपये, 1,34,900  रुपये और 1,59,900 रुपये हो सकती है. ध्यान दें, ये आधिकारिक जानकारी नहीं है. 

स्पेक्स की बात करें तो 15 सीरज के बेस मॉडल में इस बार आपको 48MP का प्राइमरी कैमरा और 24MP का पोट्रैट कैमरा मिलता है. दोनों ही फोन में A16 बायोनिक चिसपेट कंपनी ने दिया है. इधर प्रो मॉडल्स में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ एक्शन बटन और A17 चिपसेट का सपोर्ट मिलता है. प्रो मॉडल्स को आप ब्लैक, सिल्वर, ग्रे कलर में खरीद पाएंगे.

यह भी पढ़ें : 

iPhone 15 Price: भारत में पहली बार 2 लाख पहुंचा आईफोन का दाम, जानें कितनी है शुरुआती कीमत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply