मेटा को टक्कर देने के लिए ऐप्पल लाएगी AR स्मार्ट चश्मे, जानें कब तक हो सकते हैं लॉन्च

स्मार्ट ग्लासेस सेगमेंट में मेटा की बादशाहत को चुनौती देने के लिए ऐप्पल AR स्मार्ट ग्लासेस लाने वाली है. कंपनी पिछले काफी समय से इस पर काम कर रही है और अब यह अंदाजा लग गया है कि कंपनी इसे कब मार्केट में उतार सकती है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐप्पल के पहले AR स्मार्ट चश्मे 2028 तक लॉन्च हो सकता है. हालांकि, कंपनी के AI ग्लासेस इसी साल लॉन्च हो सकते हैं. बता दें कि स्मार्ट चश्मों पर काम करने के लिए ऐप्पल ने विजन प्रो प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है.

ऐप्पल इंटेलीजेंस को लेकर स्ट्रगल कर रही है कंपनी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा अगले साल अपने नए AR (ऑग्मेंटेड रिएलिटी) स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर देगी. ये मेटा रे-बेन डिस्प्ले से अलग होंगे और इनके दोनों लेंसेस पर डिस्प्ले होगा. ऐप्पल इसे टक्कर देना चाहती है, लेकिन उसकी प्लानिंग में देरी हो रही है. इसका एक बड़ा कारण ऐप्पल इंटेलीजेंस का परफेक्ट न हो पाना है. कंपनी अभी ऐप्पल इंटेलीजेंस को लेकर स्ट्रगल कर रही है और इसका असर स्मार्ट ग्लासेस के लॉन्च प्लान पर पड़ना तय है.

इसी साल आ सकते हैं ऐप्पल के AI ग्लासेस

ऐप्पल के AR ग्लासेस की लॉन्चिंग में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन AI ग्लासेस कंपनी इसी साल लॉन्च कर सकती है. ऐप्पल के एआई ग्लासेस में इंटीग्रेटेड कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे, जिनकी मदद से यूजर ऐप्पल के एआई असिस्टेंट सिरी के साथ इंटरेक्ट कर पाएंगे. ये चश्मे हैंड्स-फ्री नोटिफिकेशन, एआई असिस्टेंट, एआई पावर्ड ट्रांसलेशन आदि को सपोर्ट करेंगे. हालांकि, इनमें इन-बिल्ट AR डिस्प्ले नहीं होगा.

ऐप्पल के चश्मों में मिलेंगे दो मोड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल के स्मार्ट चश्मे अलग-अलग डिवाइस के हिसाब से दो अलग मोड में काम करेंगे. जब ये मैकबुक से कनेक्ट होंगे तो visionOS का फुल वर्जन यूज कर पाएंगे, वहीं आईफोन से पेयरिंग के समय ये एक हल्के और मोबाइल-फ्रेंडली वर्जन पर काम करेंगे. इस तरह ये ऐप्पल इकोसिस्टम के साथ आसानी से इंटीग्रेट हो पाएंगे.

ये भी पढ़ें-

गूगल ने चुपके से एंड्रॉयड में जोड़ दिए ये चार दमदार फीचर्स, ज्यादातर लोगों को नहीं है जानकारी

Google Reportedly Expands Gemini Split-Screen Feature to Non-Foldable Smartphones
Google is reportedly expanding the split-screen compatibility of the Gemini app to non-foldable smartphones. As per the report, Gemini can now operate side-by-side in the split-screen mode even on regular handsets. So far, this capability has been limited to larger displays, such as foldables and tablets. But it appears that the Mountain View-based tech giant is slowl...
Vivo V60 Lite 4G (2026) Launched With Snapdragon 6s Gen 2 Chip and 6,500mAh Battery
Vivo has refreshed the V60 Lite 4G with Qualcomm’s new Snapdragon 6s Gen 2 4G chipset, replacing the Snapdragon 685 used in last year’s model. Listed in Panama as V2549, the phone retains other specifications, including 8GB RAM, 256GB storage, and Android 15-based Funtouch OS 15. It features a 6.77-inch AMOLED display, 50-megapixel dual rear cameras, a 32-megapixe...
Samsung Galaxy S26 Ultra’s ‘Zero-Peeking’ Privacy Feature Teased Days Ahead of Galaxy Unpacked Event
Samsung has posted a new Galaxy S26 series teaser video that demonstrates how the new Privacy Display feature is expected to function. The feature is likely to debut with the Samsung Galaxy S26 Ultra, which is expected to work similarly to a privacy filter found on laptops or phones. The feature will make the display dark when viewed from side angles. This is expected...