सैमसंग की तगड़ी तैयारी, इसी साल लॉन्च करेगी अपना पहला स्मार्ट चश्मा, मेटा को मिलेगी टक्कर

स्मार्ट चश्मों को लेकर सैमसंग ने तगड़ी तैयारी कर ली है. पिछले साल कंपनी ने स्मार्ट चश्मों और XR हेडसेट के लिए गूगल के साथ पार्टनरशिप की थी और अब इन पर काम शुरू हो गया है. सैमसंग ने कन्फर्म किया है कि वह इसी साल अपने स्मार्ट चश्मे लॉन्च कर देगी. सैमसंग की इस ऑफरिंग से बाजार में पहले से मौजूद मेटा के स्मार्टग्लासेस को कड़ी टक्कर मिलेगी. बता दें कि सैमसंग के अलावा गूगल और ऐप्पल स्मार्ट चश्मों पर काम रही हैं.

सैमसंग के स्मार्ट चश्मों में होंगे ये फीचर्स

सैमसंग के पहले स्मार्ट चश्मे में कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर होंगे. यह एंड्रॉयड XR प्लेटफॉर्म को यूज करेंगे और सैमसंग के गैलेक्सी प्रोडक्ट्स के साथ इंटीग्रेट किए जाएंगे. इस इकोसिस्टम में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और स्मार्ट रिंग्स आदि शामिल हैं. हालांकि, कंपनी के फर्स्ट जनरेशन स्मार्ट ग्लासेस में AR डिस्प्ले या हेड्स-अप डिस्प्ले नहीं दिया जाएगा. सैमसंग ने स्मार्ट चश्मों के लिए आईवियर फैशन ब्रांड जेंटल मॉनस्टर और वार्बी पार्कर के साथ साझेदारी की है.

दो मॉडल पर काम कर रही है सैमसंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग फिलहाल SM-O200P और SM-O200J मॉडल नंबर वाले दो स्मार्ट चश्मों पर काम कर रही है. इन दोनों में हल्के अंतर देखने को मिल सकते हैं. फर्स्ट जनरेशन के दोनों ही मॉडल में डिस्प्ले मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन यह कहा जा रहा है कि 2027 में इनकी सेकंड जनरेशन को AR डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा.

अभी मेटा सबसे आगे

स्मार्ट ग्लासेस सेगमेंट में अभी मेटा सबसे आगे चल रही है. कंपनी स्मार्ट ग्लासेस की दो जनरेशन लॉन्च कर चुकी है और AR डिस्प्ले वाले मॉडल का प्रोटोटाइप भी शो कर चुकी है. स्मार्ट चश्मों में लोगों के बढ़ते इंट्रेस्ट को देखते हुए अब दूसरी कंपनियां भी इस सेगमेंट में एंट्री करना चाहती है. सैमसंग की तरह ऐप्पल भी दो नए स्मार्ट चश्मे बना रही है, जिनमें से एक बिना डिस्प्ले और दूसरा इंटीग्रेटेड डिस्प्ले के साथ आएगा.

ये भी पढ़ें-

आपके टीवी के हिसाब से कैसा होना चाहिए साउंडबार? खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान

Continue Readingसैमसंग की तगड़ी तैयारी, इसी साल लॉन्च करेगी अपना पहला स्मार्ट चश्मा, मेटा को मिलेगी टक्कर

Subedar OTT Release Update: Anil Kapoor’s Action Drama Coming Soon on Prime Video

Early posters and the gripping teaser have sparked strong excitement across social media, with fans praising Anil Kapoor’s intense transformation. Industry buzz suggests Subedar could become one of the year’s standout action dramas, thanks to its dark tone, powerful visuals, and high-stakes narrative.

Continue ReadingSubedar OTT Release Update: Anil Kapoor’s Action Drama Coming Soon on Prime Video

Oppo K14x 5G Roundup: Launch Date, Expected Price in India, Specifications, Features and More

The Oppo K14x 5G is all set be launched in India this month. It is anticipated to arrive as the successor to the Oppo K13x 5G, which was released in June last year. In the days leading up to its launch, the company has teased several details about the upcoming handset. It is confirmed to be powered by the MediaTek Dimensity 6300 chipset and run on Android 15-based Col...

Continue ReadingOppo K14x 5G Roundup: Launch Date, Expected Price in India, Specifications, Features and More

चार्जर में Pen Drive लगाते ही क्या होगा? जल जाएगा फोन या मिनटों में उड़ जाएगा पूरा डेटा

Pen Drive in Charger: आजकल हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और उसके साथ चार्जर, केबल और पेन ड्राइव जैसी चीजें भी आम हो गई हैं. कई बार लोग मजाक या गलती से यह सोच लेते हैं कि अगर मोबाइल चार्जर में पेन ड्राइव लगा दी जाए तो क्या होगा? क्या फोन या चार्जर जल जाएगा, या फिर पेन ड्राइव में रखा सारा डेटा खत्म हो जाएगा? यही सवाल सोशल मीडिया पर भी अक्सर वायरल होता रहता है.

चार्जर और पेन ड्राइव का काम अलग-अलग

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि मोबाइल चार्जर और पेन ड्राइव का काम बिल्कुल अलग होता है. चार्जर का काम केवल बिजली सप्लाई करना होता है जबकि पेन ड्राइव डेटा को स्टोर और ट्रांसफर करने के लिए बनी होती है. पेन ड्राइव तभी काम करती है जब उसे किसी ऐसे डिवाइस से जोड़ा जाए जो डेटा पढ़ और लिख सके जैसे कंप्यूटर, लैपटॉप या स्मार्टफोन (OTG के जरिए).

चार्जर में पेन ड्राइव लगाने पर क्या होगा?

अगर आप मोबाइल चार्जर के USB पोर्ट में पेन ड्राइव लगा देते हैं तो कोई बड़ा धमाका नहीं होगा. ज्यादातर मामलों में कुछ भी नहीं होता. चार्जर डेटा ट्रांसफर के लिए नहीं बने होते इसलिए वे पेन ड्राइव को पहचान ही नहीं पाते. न तो चार्जर पेन ड्राइव को नुकसान पहुंचाता है और न ही पेन ड्राइव चार्जर को.

क्या फोन या पेन ड्राइव जल सकती है?

आम तौर पर ऐसा नहीं होता. चार्जर केवल बिजली देता है और पेन ड्राइव बिजली तो ले सकती है लेकिन बिना कंट्रोल सर्किट के वह कुछ करेगी ही नहीं. अगर चार्जर घटिया क्वालिटी का हो या लोकल हो तब बहुत कम मामलों में ओवरहीटिंग जैसी समस्या हो सकती है लेकिन इससे डेटा उड़ जाना या आग लगना जैसी बात लगभग नामुमकिन है.

डेटा उड़ने का डर कितना सही है?

पेन ड्राइव में रखा डेटा तब तक सुरक्षित रहता है जब तक उसे किसी ऐसे डिवाइस से न जोड़ा जाए जो उस डेटा को एक्सेस करे. चार्जर के साथ ऐसा संभव ही नहीं है. यानी चार्जर में पेन ड्राइव लगाने से न तो फाइलें डिलीट होंगी और न ही करप्ट होंगी.

सही तरीका क्या है?

अगर आप पेन ड्राइव का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसे हमेशा कंप्यूटर, लैपटॉप या OTG सपोर्ट वाले स्मार्टफोन में ही लगाएं. चार्जर के USB पोर्ट का इस्तेमाल केवल चार्जिंग के लिए करें. चार्जर में पेन ड्राइव लगाने से न कोई धमाका होता है और न ही आपका डेटा उड़ता है.

यह भी पढ़ें:

क्या रोबोट बसाएंगे नई दुनिया? Elon Musk ने किया नया दावा, ये रोबोट बदल देंगे इंसानों का भविष्य

Continue Readingचार्जर में Pen Drive लगाते ही क्या होगा? जल जाएगा फोन या मिनटों में उड़ जाएगा पूरा डेटा