Best Home Security Cameras Under Rs. 5,000 in India: Trueview 4MP, CP Plus 3MP and More

Many brands are selling affordable and advanced smart home cameras equipped with the latest features. We have curated a list of the best CCTV cameras available in India under Rs. 5,000 from brands like Realme, CP Plus, TP-Link and others. Our picks include the Trueview 4MP, CP Plus 3MP, Imou 3MP, Hikvision 4MP, TP-Link VIGI C300HP-6 and Realme 360 Degree 1080p. Almost...

Continue ReadingBest Home Security Cameras Under Rs. 5,000 in India: Trueview 4MP, CP Plus 3MP and More

ChatGPT के बाद अब एक और धमाका करने की तैयारी में OpenAI, कैमरे वाले स्मार्ट स्पीकर समेत ये प्रोडक्ट्स करेगी लॉन्च

एआई चैटबॉट चैटजीपीटी लाकर धूम मचाने वाली कंपनी ओपनएआई एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है. अभी तक एआई चैटबॉट के कारण खबरों में रहने वाली ओपनएआई अब हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. कंपनी एक साथ तीन प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है. इनमें से एक कैमरे वाला स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट ग्लासेस और स्मार्ट लैंप शामिल हैं. आइए जानते हैं कि इन प्रोडक्ट्स में क्या कुछ मिलने की उम्मीद है और इन्हें कब तक बाजार में उतारा जा सकता है.

कैमरे वाला स्मार्ट स्पीकर

रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनएआई 2028 में अपना कैमरे वाला स्मार्ट स्पीकर लॉन्च कर सकती है. इसमें माइक्रोफोन भी लगा होगा और यह एक स्मार्ट होम डिवाइस की तरह भी काम करेगा. इसके फंक्शन की बात करें तो स्पीकर में लगा कैमरा आसपास के माहौल को देखकर यूजर्स को प्रो-एक्टिवली सजेशन देने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दे सकेगा. इसकी कीमत 18,000-27,000 रुपये के बीच रह सकती है. ओपनएआई का कहना है कि यह डिवाइस आईफोन समेत बाकी स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देगा.

स्मार्ट लैंप

स्मार्ट स्पीकर के साथ कंपनी एक स्मार्ट लैंप पर भी काम कर रही है. अभी तक इसे लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं. हालांकि, माना जा रहा है कि यह भी स्मार्ट होम डिवाइस या हब की तरह काम करेगा. कंपनी ने कंज्यूमर हार्डवेयर पर काम करने के लिए 200 लोगों की टीम तैयार की है.

स्मार्ट ग्लासेस

ओपनएआई का तीसरा प्रोडक्ट स्मार्ट ग्लासेस है. कंपनी स्मार्ट चश्मे के साथ मेटा, ऐप्पल और गूगल जैसी कंपनियों को टक्कर देना चाहती है. मेटा पहले से ही स्मार्ट चश्मे लॉन्च कर रही हैं, वहीं गूगल और ऐप्पल इस साल स्मार्ट ग्लासेस सेगमेंट में एंट्री कर सकती है. ऐसे कयास हैं कि ओपनएआई AR स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करेगी.

Jony Ive का प्रभाव दिखेगा साफ

ओपनएआई के इन प्रोडक्ट्स पर Jony Ive का प्रभाव साफ दिखेगा. Ive ने कई सालों तक ऐप्पल में काम किया था और 2019 से पहले तक कंपनी के कई प्रोडक्ट्स को डिजाइन किया था. पिछले साल ओपनएआई ने उनके स्टार्टअप को 6.5 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था और अब वो कंपनी के हार्डवेयर पोर्टफोलियो को डिजाइन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

लग्जरी टच के साथ आएगा ऐप्पल का स्मार्ट चश्मा, एक की जगह मिलेंगे दो कैमरे, जानें कब हो सकता है लॉन्च

Continue ReadingChatGPT के बाद अब एक और धमाका करने की तैयारी में OpenAI, कैमरे वाले स्मार्ट स्पीकर समेत ये प्रोडक्ट्स करेगी लॉन्च

लग्जरी टच के साथ आएगा ऐप्पल का स्मार्ट चश्मा, एक की जगह मिलेंगे दो कैमरे, जानें कब हो सकता है लॉन्च

ऐप्पल इस साल एक नई कैटेगरी में एंट्री करते हुए स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करेगी. इसके शुरुआती प्रोटोटाइप से पता चला है कि यह एक प्रीमियम और फैशनेबल डिवाइस होगा, जिसमें कॉम्पैक्ट हार्डवेयर, एडवांस्ड इमेजिंग कैपेबिलिटीज और ऐप्पल के एआई फीचर्स मिलेंगे. यानी इस डिवाइस में लग्जरी टच के साथ ऐप्पल के भरोसेमंद फीचर्स होंगे, जिससे मार्केट में पहले से मौजूदा मेटा के स्मार्ट ग्लासेस को कड़ी टक्कर मिलना तय है.

डुअल कैमरा वाले स्मार्ट ग्लासेस को टेस्ट कर रही है ऐप्पल

ताजा जानकारी के मुताबिक, ऐप्पल के स्मार्ट ग्लासेस अब एडवांस्ड प्रोटोटाइपिंग फेज में पहुंच गए हैं. कंपनी इसमें डुअल कैमरा सेटअप को टेस्ट कर रही है. ये कैमरा डेप्थ परसेप्शन, आसपास की स्कैनिंग और असल दुनिया को समझने का काम करेंगे. ऐप्पल के एआई फीचर्स को विजुअल कॉन्टैक्स्ट की बहुत जरूरत होती है और ये कैमरा उसी जरूरत को पूरा करेंगे. ऐप्पल इसे टेक-हैवी गैजेट बनाने की बजाय लग्जरी एस्थेटिक देना चाहती है. इसके लिए मेटल और ग्लास के कॉम्बिनेशन वाले कई फ्रेम टेस्ट किए जा रहे हैं. ऐप्पल इन्हें हल्का और पूरे दिन पहने जा सकने वाले डिवाइस के तौर पर डिजाइन कर रही है.

कब आएगा ऐप्पल का स्मार्ट चश्मा?

ऐप्पल ने स्मार्ट चश्मों को लॉन्च करने की डेट फाइनल नहीं की है. अभी कंपनी इसमें बैटरी प्लेसमेंट, वजन और ऑप्टिकल कंफर्ट जैसी कई चीजों पर काम कर रही है और लॉन्च से पहले इसके डिजाइन में कई बदलाव भी हो सकते हैं. ऐसे कयास हैं कि ऐप्पल इस साल के अंत तक पहली जनरेशन के स्मार्ट चश्मे लॉन्च कर देगी. एआई पावर्ड इस चश्मे में स्पीकर, माइक्रोफोन और कैमरा मिलेगा, जबकि 2028 में ऐप्पल का पहला AR स्मार्ट चश्मा आ सकता है, जो एडवांस फीचर्स से लैस होगा. इसमें दोनों लेंस पर डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसमें स्मार्ट ग्लासेस सेगमेंट में मेटा को जबरदस्त टक्कर मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

iPhone 17e: कीमत से लेकर लॉन्च डेट तक, सामने आ गई पूरी जानकारी, यहां जान लें सारे फीचर्स

Continue Readingलग्जरी टच के साथ आएगा ऐप्पल का स्मार्ट चश्मा, एक की जगह मिलेंगे दो कैमरे, जानें कब हो सकता है लॉन्च

Kennedy Now Streaming Online: Where to Watch Anurag Kashyap’s Neo-Noir Crime Thriller Online?

Anurag Kashyap’s neo-noir crime thriller Kennedy is now streaming on ZEE5 from February 20, 2026. Premiered at Cannes 2023, the film stars Rahul Bhat as an insomniac ex-cop turned hitman navigating a corrupt system in search of redemption. Sunny Leone and an ensemble cast support this gritty crime drama, which earned international festival recognition and solid crit...

Continue ReadingKennedy Now Streaming Online: Where to Watch Anurag Kashyap’s Neo-Noir Crime Thriller Online?