Xiaomi’s Leica Leitzphone Surfaces in Hands-on Images Ahead of Global Launch

The Xiaomi 17 series is all set to be launched in global markets on February 28. The Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra and Xiaomi 17 Ultra Leica Edition models are expected to be released at the launch event. The Xiaomi 17 Ultra Leica Edition is believed to arrive under a different name in the international markets. While we wait for the official confirmation, a leak has r...

Continue Reading
Xiaomi’s Leica Leitzphone Surfaces in Hands-on Images Ahead of Global Launch

Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W Launched Globally: Price, Compatibility

Xiaomi has expanded the availability of its UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W to additional global markets. The slim 6mm magnetic charger features a 5,000mAh battery and supports up to 15W wireless and 22.5W wired fast charging, along with simultaneous dual-device charging. It is compatible with recent Xiaomi, Apple, Samsung and Google smartphones that support ma...

Continue ReadingXiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W Launched Globally: Price, Compatibility

गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे

AC Discount Offer: उत्तर भारत में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है और आने वाले दिनों में तेज गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. ऐसे में अगर आप नया एयर कंडीशनर खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है. ऑफ-सीजन सेल के दौरान कई बड़ी कंपनियां 1.5 टन स्प्लिट AC पर भारी छूट दे रही हैं. खासतौर पर Flipkart पर चल रही सेल में कीमतों में 50% से ज्यादा तक की कटौती देखी जा रही है. इस समय Voltas, LG, Daikin, Lloyd और Godrej जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के मॉडल कम दाम में उपलब्ध हैं.

Voltas AC पर जोरदार कटौती

Voltas का 1.5 टन स्प्लिट AC, जिसकी मूल कीमत करीब 70,000 रुपये से अधिक थी अब लगभग आधी कीमत में मिल रहा है. मजबूत कूलिंग और टिकाऊ परफॉर्मेंस के कारण यह ब्रांड पहले से ही ग्राहकों की पसंद रहा है. ऑफ-सीजन ऑफर इसे और भी आकर्षक बना रहा है.

Daikin AC

Daikin का 1.5 टन मॉडल भी डिस्काउंट के साथ किफायती हो गया है. यह ब्रांड कम बिजली खपत और शांत संचालन के लिए जाना जाता है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील्स के जरिए ग्राहक अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं.

LG AC पर सबसे बड़ी छूट

LG के 1.5 टन स्प्लिट AC पर 50% से ज्यादा की छूट दी जा रही है. एडवांस फीचर्स, बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी और लंबी उम्र के लिए मशहूर यह मॉडल इस समय काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है.

Godrej और Lloyd भी रेस में आगे

Godrej के AC पर भी आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है, साथ ही कुछ बैंक कार्ड पर अतिरिक्त छूट का लाभ भी दिया जा रहा है. वहीं Lloyd का 1.5 टन मॉडल इस सेल में सबसे किफायती विकल्पों में से एक बनकर उभरा है.

ऑफ-सीजन में खरीदना क्यों फायदेमंद?

आम तौर पर गर्मियों के पीक सीजन में AC की मांग बढ़ने से कीमतें भी ऊपर चली जाती हैं. लेकिन ऑफ-सीजन में डिमांड कम होने के कारण कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारी छूट देती हैं. ऐसे में अभी खरीदारी करना समझदारी भरा कदम हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

स्कूल या कॉलेज के लिए लैपटॉप खरीदने से पहले इन 7 जरूरी फीचर्स को चेक करना न भूलें, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Continue Readingगर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे

1 टन AC हर घंटे कितनी यूनिट बिजली पी जाता है? खरीदने से पहले जान लें पूरा जोड़-गणित

1 TON AC: गर्मी बढ़ते ही सबसे पहला ख्याल एसी खरीदने का आता है. लेकिन ठंडी हवा के साथ-साथ बिजली बिल भी तेजी से बढ़ सकता है. इसलिए 1 टन AC लेने से पहले यह समझना जरूरी है कि वह हर घंटे कितनी बिजली खर्च करता है और महीने के बिल पर उसका कितना असर पड़ेगा.

1 टन AC का मतलब क्या होता है?

सबसे पहले यह जान लें कि 1 टन का मतलब वजन नहीं बल्कि कूलिंग क्षमता से है. 1 टन AC लगभग 12000 BTU प्रति घंटे की कूलिंग देता है जो छोटे कमरे (लगभग 100-120 वर्ग फुट) के लिए पर्याप्त मानी जाती है. लेकिन इसकी बिजली खपत कई बातों पर निर्भर करती है जैसे स्टार रेटिंग, इन्वर्टर या नॉन-इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और कमरे का तापमान.

हर घंटे कितनी यूनिट खपत?

आमतौर पर 1 टन का नॉन-इन्वर्टर AC लगभग 0.9 से 1.2 यूनिट (kWh) बिजली प्रति घंटे खर्च कर सकता है. यानी अगर आप इसे रोज 8 घंटे चलाते हैं तो एक दिन में करीब 8 से 9 यूनिट बिजली खपत हो सकती है.

वहीं 5-स्टार इन्वर्टर AC की खपत कम होती है. यह औसतन 0.6 से 0.8 यूनिट प्रति घंटे तक सीमित रह सकता है क्योंकि इन्वर्टर टेक्नोलॉजी जरूरत के अनुसार कंप्रेसर की स्पीड एडजस्ट करती है.

महीने का बिल कैसे बढ़ता है?

मान लीजिए आपका AC रोज 8 घंटे चलता है और औसतन 1 यूनिट प्रति घंटे की खपत करता है. तो महीने में लगभग 240 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है. अगर प्रति यूनिट दर 7 रुपये है तो सिर्फ AC से करीब 1680 रुपये का बिल बन सकता है. इसमें अन्य घरेलू उपकरणों की खपत अलग से जुड़ती है.

किन बातों से बदलता है खर्च?

बिजली खपत केवल टन क्षमता पर निर्भर नहीं करती. अगर कमरा धूप में है, दरवाजे-खिड़कियां खुली रहती हैं या तापमान 18 डिग्री पर सेट किया गया है तो AC ज्यादा मेहनत करेगा और बिजली ज्यादा खर्च होगी. 24-26 डिग्री पर तापमान सेट करने से खपत कम की जा सकती है.

खरीदने से पहले क्या देखें?

AC खरीदते समय केवल कीमत न देखें. स्टार रेटिंग, इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और सालाना बिजली खपत (Annual Energy Consumption) जरूर जांचें. शुरुआत में महंगा लगने वाला 5-स्टार इन्वर्टर मॉडल लंबे समय में बिजली बिल कम कर सकता है.

यह भी पढ़ें:

क्या WhatsApp, मेटा से डेटा शेयर करता है? जानिए सुप्रीम कोर्ट को कंपनी ने क्या जवाब दिया

Continue Reading1 टन AC हर घंटे कितनी यूनिट बिजली पी जाता है? खरीदने से पहले जान लें पूरा जोड़-गणित

सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च

सैमसंग आज होने वाले अपने Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में Galaxy Buds 4 series को लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले ही यह जानकारी सामने आ गई है कि सैमसंग अपने इन इयरबड्स को हेड ट्रैकिंग जेस्चर के साथ लाने वाली है. यानी यूजर सिर्फ सिर हिलाकर इन इयरबड्स को कंट्रोल कर सकेगा. ऐप्पल पहले से अपने इयरबड्स में यह टेक्नोलॉजी यूज कर रही है, लेकिन सैमसंग की बड्स लाइनअप के लिए यह नई टेक्नोलॉजी है. आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करेगी.

यह होगा फायदा

यह टेक्नोलॉजी यूजर्स को बिना हाथ लगाए इयरबड्स को कंट्रोल करने की सहूलियत देगी. यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है, जो ड्राइविंग और साइकलिंग आदि करते हैं. इस फीचर के कारण उन्हें न तो अपने हाथ यूज करने पड़ेंगे और न ही सड़क से अपनी नजरें हटानी पड़ेगी.

सिर हिलाने से कंट्रोल हो सकेंगे इयरबड्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में हेड जेस्टर अधिक फंक्शन को सपोर्ट नहीं करेंगे, लेकिन आगे जाकर इसे बदला जा सकता है. शुरुआत में यूजर इयरबड्स पर कॉल को रिसीव या रिजेक्ट करने के लिए सिर हिला सकेंगे. इसी तरह यूजर नोटिफिकेशन रीड करने के फीचर को भी सिर हिलाकर स्टॉप कर सकेंगे. एक और रिपोर्ट में इस फीचर के मैसेजिंग नोटिफिकेशन, अलार्म और टाइमर को भी सपोर्ट करने की बात कही गई है. इयरबड्स सेटअप करते समय यूजर को एक ट्यूटोरियल दिखाकर बताया जाएगा कि उन्हें यह फीचर कैसे यूज करना है.

Galaxy S26 Series पर भी हैं सबकी नजरें

सैमसंग इस इवेंट में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 Series भी लॉन्च करेगी. इसमें Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra मॉडल शामिल होगा. इन तीनों ही मॉडल को हल्के डिजाइन चेंज और कैमरा अपग्रेड के साथ लाया जा रहा है. इसके अलावा इनमें नए एआई फीचर्स भी दिए जा सकते हैं. इस सीरीज की बिक्री अगले महीने शुरू होगी.

ये भी पढ़ें-

सिम बाइंडिंग के लिए WhatsApp ला रही है नया फीचर, नंबर एक्टिव न हुआ तो हो जाएगी दिक्कत

Continue Readingसिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च