Who Is Amit Kshatriya: Indian-Origin Appointed as NASA’s Associate Administrator

NASA has named Amit Kshatriya as its new Associate Administrator, a role overseeing agency operations and strategy. A 20-year NASA veteran, Kshatriya has led Artemis Moon-to-Mars missions and brings engineering, leadership, and spaceflight expertise. His appointment signals NASA’s renewed focus on Artemis and a bold vision for lunar exploration and future Mars missions.

Continue ReadingWho Is Amit Kshatriya: Indian-Origin Appointed as NASA’s Associate Administrator

Scientists Visualize New Gold Quantum Needles at Nanoscale

Scientists at the University of Tokyo have visualized gold nanoclusters in their earliest growth stage and discovered new elongated structures called gold quantum needles. These exhibit remarkable quantum properties, opening possibilities for sharper biomedical imaging and more efficient light-energy conversion in future applications.

Continue ReadingScientists Visualize New Gold Quantum Needles at Nanoscale

Galaxy Tab S11 Series की कीमतों का ऐलान, कंपनी दे रही फ्री गिफ्ट, स्टूडेंट ऑफर का भी उठाएं फायदा

Galaxy Tab S11 Series Price In India: 4 सितंबर को हुए इवेंट में दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने अपनी Galaxy Tab S11 Series को लॉन्च किया था. अब भारत में इसकी कीमतों का ऐलान कर दिया गया है. लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इन टैब्स को खरीदते समय 10,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं. ऐसे में अगर आप नई टैब खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है. आइए जानते हैं कि इस टैब सीरीज में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं और भारत में इसकी कीमत कितनी रहेगी.

S11 Series में हैं दो मॉडल

Galaxy Tab S11 सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल Galaxy Tab S11 और Galaxy Tab S11 Ultra लॉन्च किए हैं. इनमें प्रमुख अंतर डिस्प्ले और बैटरी के साइज को लेकर है. S11 में 11 इंच का AMOLED 2X डिस्प्ले मिला है, जबकि Ultra मॉडल 14.6 इंच की स्क्रीन की साथ लॉन्च हुआ है. बेस मॉडल में 8400mAh की बैटरी दी गई है, वहीं अल्ट्रा मॉडल में 11,600mAh की बैटरी लगी हुई है. दोनों ही मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं. दोनों मॉडल में 3nm MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट है, जिसे 12GB रैम से पेयर किया गया है. बेस मॉडल के रियर में 13MP का सिंगल कैमरा है, वहीं अल्ट्रा मॉडल के रियर में 13MP + 8MP सेटअप दिया गया है. दोनों मॉडल फ्रंट में 12MP कैमरे से लैस हैं. सैमसंग ने इन दोनों ही टैब्स को सर्किल टू सर्च जैसे कई AI फीचर्स से लैस किया है.

कीमत और ऑफर

भारत में Tab S11 Wi-Fi के 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की शुुरुआती कीमत कैशबैक और अपग्रेड बोनस के बाद 74,999 रुपये है. इस पर 4,000 रुपये के स्टूडेंट बोनस का फायदा उठाया जा सकता है. इसके LTE वर्जन के लिए 87,999 रुपये चुकाने होंगे. अल्ट्रा मॉडल की कीमत 1,00,999 रुपये से शुरू होकर 1,25,999 रुपये तक जाती है. इस सीरीज को कंपनी की वेबसाइट, रिटेल स्टोर और चुनिंदा ऑनलाइन पोर्टल पर अभी से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है. प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को कंपनी 45W का ट्रेवल एडेप्टर फ्री दे रही है.

Lenovo Tab P11 Pro को मिलेगी टक्कर

सैमसंग की नई सीरीज का बेस मॉडल Lenovo Tab P11 Pro को टक्कर देगा. Lenovo की इस टैब में 11.5 का क्वॉड HD डिस्प्ले मिलता है. यह टैब 13MP प्राइमरी और 8MP फ्रंट लेंस के साथ आती है. इसके Qualcomm Snapdragon 730G प्रोसेसर को 6GB रैम के साथ पेयर किया गया है. इसमें 8600 mAh की बैटरी दी गई है. इसे 60,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था.

ये भी पढ़ें-

कैमरा या डिजाइन नहीं, अब स्मार्टफोन खरीदते समय यह चीज सबसे ज्यादा देखते हैं लोग, रिसर्च में हुआ खुलासा

Continue ReadingGalaxy Tab S11 Series की कीमतों का ऐलान, कंपनी दे रही फ्री गिफ्ट, स्टूडेंट ऑफर का भी उठाएं फायदा

कहीं आपकी जासूसी तो नहीं कर रहा कमरे में लगा Smart TV? इस तरह करें चेक, FBI ने बताए बचाव के तरीके

Smart TV आजकल घरों की जरूरत बनते जा रहे हैं. इंटरनेट एक्सेस, स्ट्रीमिंग ऐप्स और बिल्ट-इन कैमरा और माइक जैसे फीचर्स के चलते लोग इन्हें एंटरटेनमेंट के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी के लिए भी यूज कर रहे हैं. मोबाइल की तरह ये टीवी भी विज्ञापन दिखाने के लिए पर्सनल डेटा कलेक्ट करते हैं. साथ ही लगातार इंटरनेट से कनेक्ट रहने के कारण साइबर अपराधियों की भी इन पर नजर हो सकती है. वो इसके कैमरा और माइक के जरिए लगातार आप पर नजर रख सकते हैं और यह भी सुन सकते हैं कि आप घर में क्या बातें कर रहे हैं.

टीवी ऐसे कलेक्ट करता है डेटा

कई स्मार्ट टीवी में ऑटोमैटिक कंटेट रिकग्नेशन (ACR) फीचर होता है. आप टीवी पर जो भी देखते हैं, वह इस फीचर की नजरों से नहीं बच पाता. इसका काम यह ट्रैक करना होता है कि यूजर टीवी पर क्या देख रहा है. यह फीचर यूजर का अप-टू-डेट प्रोफाइल तैयार कर सकता है. अगर यह प्रोफाइल गलत हाथों में पड़ जाए तो हैकिंग से लेकर ब्लैकमेलिंग आदि का खतरा रहता है.

कैसे करें बचाव?

कुछ साल पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI ने स्मार्ट टीवी और इससे प्राइवेसी को लेकर पैदा हुए खतरे से संबंधित एक वॉर्निंग जारी की थी. एजेंसी ने बताया था कि टीवी बनाने वाली कंपनियां आपकी बातचीत सुन सकती है और कैमरे के जरिए आप पर नजर भी रख सकती है. एजेंसी ने इससे बचाव के कुछ तरीके भी सुझाए थे-

अपने टीवी के फीचर्स की जानकारी जुटाएं और उन्हें कंट्रोल करना सीखें. इंटरनेट पर टीवी का मॉडल नंबर डालकर सारे फीचर्स का पता लगाया जा सकता है.

टीवी खरीदने से पहले यह देख लें कि आपको माइक और कैमरे वाले मॉडल की जरूरत है या नहीं. अगर आपने पहले से टीवी खरीद लिया है तो जरूरत न होने पर इसके

माइक्रोफोन और कैमरा आदि को सेटिंग में जाकर बंद कर दें.

यूज न होने पर टीवी के कैमरा को ब्लैक टेप से कवर कर दें.

टीवी निर्माता कंपनी और स्ट्रीमिंग सर्विसेस की प्राइवेसी पॉलिसीज को ध्यान से पढ़ें. यहां आपको पता चल जाएगा कि ये आपका कौन-कौन डेटा कलेक्ट और स्टोर कर रही हैं.

ये भी पढ़ें-

लॉन्चिंग से पहले लीक हो गई iPhone 17 series की कीमत, जानिए कितने में मिलेंगे नए आईफोन?

Continue Readingकहीं आपकी जासूसी तो नहीं कर रहा कमरे में लगा Smart TV? इस तरह करें चेक, FBI ने बताए बचाव के तरीके