[ad_1]
What is ChatGPT? समय के साथ टेक्नोलॉजी एडवांस हो रही है और काम करने का तरीका बदल रहा है. अगर आप इंटरनेट से जुड़े रहते हैं या डेली अपडेट इस पर चेक करते हैं तो आपने हाल फिलहाल में चैट जीपीटी (ChatGPT) नाम का शब्द कहीं न कहीं जरूर पढ़ा या सुना होगा. एक आम व्यक्ति की तरह आपने भी इसे पढ़ कर अनदेखा किया होगा या इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं जुटाई होगी क्योंकि ये अभी हमारे काम का नहीं है. लेकिन भले ही अभी आपको चैट जीपीटी का महत्व समझ नहीं आ रहा हो लेकिन आने वाले समय में ये एक बड़ा गेम चेंजर इंटरनेट की दुनिया में होगा. जी हां, चैट जीपीटी को टेक के क्षेत्र में राज करने वाले गूगल के लिए भी खतरा बताया जा रहा है. इसीलिए आज हम आपको सरल शब्दों में आपकी नॉलेज को बढ़ाने और भविष्य के लिहाज से ये बता रहे हैं कि आखिर चैट जीपीटी क्या है और ये कैसे काम करता है.
तो ये है चैट जीपीटी का मतलब
चैट जीपीटी का फुल फॉर्म (Generative Pre-trained Transformer) है. जनरेटिव का मतलब कुछ जनरेट करने वाला या बनाने वाला, ट्रेनेड का मतलब जो पहले से ट्रेन किया गया है. वहीं, ट्रांसफार्मर का मतलब ऐसा मशीन लर्निंग मॉडल जो दिए गए टेक्स्ट को आसानी से समझ लेता है. चैट जीबीटी एक चैटबॉट है जिसे ओपन एआई (OpenAI) के द्वारा तैयार किया गया है. ओपन एआई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में रिसर्च करने वाली एक कंपनी है जिसकी शुरुआत 2015 में एलन मस्क और सैम अल्टमैन ने की थी. चैट जीपीटी का चैटबॉट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड है जो आपके किसी भी सवाल का जवाब आपको गूगल से बेहतर तरीके में समझा सकता है. गूगल से बेहतर हम इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि ये आपको सर्च करने पर गूगल की तरह कई लिंक नहीं दिखाता है बल्कि फौरन सेकंड्स में सटीक उत्तर आपके सामने रख देता है.
उदाहरण से समझिए-
News Reels
अगर आप ओपन एआई के इस चैटबॉट से पूछेंगे कि आने वाले 74 में गणतंत्र दिवस के लिए एक आर्टिकल लिख कर दे तो आपको ये कुछ ही सेकंड में एक लंबा चौड़ा आर्टिकल हिंदी या अंग्रेजी जैसे भी आप चाहे, आपको लिखकर दे देगा. अगर आप यही बात गूगल पर सर्च करते हैं तो गूगल आपको न जाने कितने लिंक दे देता है और खुद आपको सर्च करने के लिए कहता है. जबकि यहां ये सब कतई नहीं है. चाटबॉट आपको सटीक और सरल शब्दों में सीधे जवाब दे देता है.
कैसे काम करता है ChatGPT
चैट जीपीटी को डेवलपर ने इस तरह ट्रेन किया है कि जो भी डेटा पब्लिकली उपलब्ध है वह इसके अंदर फीड है. ये एक मशीन लर्निंग बेस्ड चाटबॉट है जिसमें वो सभी डेटा फीड है जो इंटरनेट पर उपलब्ध है, बुक या इंसानों द्वारा लिखा गया है. फिलाहल इसमें 2021 तक का डेटा फीड है. इससे आगे का डेटा अभी इसमें सही नहीं हैं क्योंकि इसपर काम किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें:
आज मौका है कल हो न हो…..सिर्फ 99 रुपये में यहां मिल रही एक से एक काम की चीजें, लिस्ट देखिए
[ad_2]
Source link


Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I’m really happy to know that my article gave you hope and inspiration—that truly means a lot! 🌟 Don’t worry about lacking creative ideas; creativity grows the more you explore and practice. And yes, absolutely—I’d be glad to help with your question. Please feel free to share it, and I’ll do my best to guide you.